चंदौली, फरवरी 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से वाराणसी रेलखंड पर सोमवार को मालगाड़ी का ब्रेक जाम होने से व्यासनगर स्टेशन के समीप रेलपटरी खराब हो गई। जिससे मालगाड़ी को रोक दिया गया। इसकी जानकारी होते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। कुछ समय बाद में मालगाड़ी सहित अन्य गाड़ियों को काशन पर रवाना किया जा रहा है। हालांकि इससे रेल रूट बाधित नहीं है। जिससे यात्रियों को राहत रही। मालगाड़ी पीडीडीयू नगर से वाराणसी कैंट की ओर से जा रही थी। वहीं घटना की जानकारी होते ही रेलवे के अधिकारी और इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...