घाटशिला, नवम्बर 29 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत मालकुंडा से धनाडाही गांव तक जाने के लिए ग्रामीण आज भी पक्की सड़क से वंचित है। खेत के बीचों बीच एक छोटा रास्ता से ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। आसपास के तीन गांवों के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए पगडंडी से जाना पड़ता है। गांवों को पक्के मार्गों से जोड़ने के लिए सरकार भले ही प्रधानमंत्री सड़क योजना जैसी तमाम विकास परक योजनाएं चला रही है लेकिन इसका लाभ मालकुंडा, धनाडाही जैसे गांव को नहीं मिला है। मालकुंडा गांव से धनाडाही होकर गुजरने वाला यह मार्ग आज भी कच्चा है। ग्रामीण गोपाल ढुली,निताई ढुली, गौरांग ढुली,शामपद ढुली,सुबल बैठा,मिथुन बैठा, भूपति बैठा,मुकुंद ढुली, रोबिन ढुली, दुर्गापद ढुली, खगेन ढुली,लगेंन ढुली,पुलिन बैठा,जगत बैठा,अनिल बैठा ,संत्रास बैठा आ...