जामताड़ा, दिसम्बर 13 -- मालंचा पहाड़ में नेचर पार्क बनकर तैयार, आज होगा उद्घाटन व लोकार्पण -धार्मिक-ऐतिहासिक धरोहर से पर्यटन केंद्र बनने की ओर मालंचा पहाड़। नाला,प्रतिनिधि। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण एवं धार्मिक-ऐतिहासिक महत्व से समृद्ध मालंचा पहाड़ अब पर्यटन के नए केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। पिछले तीन वर्षों में कई चरणों में 10 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित मालंचा पहाड़ स्थित नेचर पार्क का भव्य उद्घाटन सह लोकार्पण रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रवींद्रनाथ महतो द्वारा किया जाएगा। चारों ओर फैली हरियाली, शांत वातावरण और प्राकृतिक संरचना के कारण मालंचा पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यह पहाड़ न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए, बल्कि इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए भी विशेष महत्व रखता है। कहा ज...