पटना, फरवरी 19 -- पटना नगर निगम द्वारा सफाई कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में चलाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। विगत 20 दिनों से व्यापक स्तर पर विभिन्न वार्डों में सफाई मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई। यह आयोजन स्वच्छता कर्मियों के कार्यस्थलों, संबंधित वार्डों तथा निगम मुख्यालय में किया गया। गुरुवार को मौर्या मंडप में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में निगम मुख्यालय के कर्मियों, स्वच्छता कर्मचारियों एवं अन्य अधिकारियों ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई तथा निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं। स्वास्थ्य शिविरों में रक्तचाप, रैंडम ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आंखों की भी जांच की गई। उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। कई जरूरतमंदों को मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.