बस्ती, जून 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कलवारी थानाक्षेत्र की नगर पंचायत गायघाट स्थित वार्ड नंबर- पांच (दीनदयाल उपाध्याय नगर), बंजारी जोत की रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। वह शुक्रवार भोर में मॉर्निंग वॉक पर राम जानकी मार्ग पर निकली थी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी दिनेश चंद्र चौधरी व चौकी प्रभारी गायघाट राममणि उपाध्याय ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विधिक करवाई की जा रही है। पार्वती देवी पत्नी स्व. रामानंद रोज की तरह शुक्रवार भोर में मार्निंग वॉक पर निकली थीं। वापस लौटते समय गांव के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पार्वती की घटना स्थल पर ही मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.