वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी। पहड़िया स्थित एक मार्ट में काम करने वाली आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की दलित युवती ने मैनेजर समेत चार के खिलाफ जैतपुरा थाने में छेड़खानी, धमकी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मार्ट के मैनेजर आसिफ खान, रितेश सिंह, अजीत यादव, महिला गार्ड पिंकी मिलकर उसे प्रताड़ित करते हैं। महिला गार्ड के जरिये जबरदस्ती कपड़ा उतरवाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि मैनेजर समेत अन्य तीन पुरुष कर्मचारी उसके साथ छेड़खानी करते हैं। धमकी देते हैं। वह अकेले ही किराये पर रहती है, इसका फायदा उठाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.