गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- - मार्टिना देवी ने हैवीवेट श्रेणी में असाधारण प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा - चार दिवसीय अस्मिता खेलों इंडिया वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग में सोमवार को हुआ समापन मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर काजमपुर गेट के पास बैंक्वेट हॉल में आयोजित वुमेंस नेशनल वेटलिफ्टिंग लीग का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की मार्टिना देवी 86 किलोग्राम भार वर्ग की जूनियर और सीनियर श्रेणी में 244 किलोग्राम भार उठाकर असाधारण प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। मार्टिना देवी ने दोनों श्रेणी में दो स्वर्ण पदक जीता। चार दिवसीय प्रतियोगिता में वह अधिक भार उठाने वाली खिलाड़ी बनी। इस प्रतियोगिता में 23 राज्यों की कुल 270 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच विजय शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की मार्टिना देवी ने जूनियर एवं सीनियर दोनों...