नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में अगले मार्च माह तक 500 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही टूटी हुई सड़कों, फुटपाथ, अंडरपास, फ्लाईओवर और पार्कों की मरम्मत का काम भी पीडब्ल्यूडी द्वारा तेजी से किया जा रहा है। यह जानकारी स्वच्छता अभियान का निरीक्षण करने अमर कॉलोनी पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जनता से जुड़ी बुनियादी समस्याओं पर कोई काम नहीं किया है। लेकिन उनकी सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दिल्ली में स्वच्छता अभियान का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा अमर कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने यहां कहा कि दिल्ली सरकार पिछले 9 माह से लगातार बुनियादी सुविधाओं को लेकर...