धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। मार्च माह के पहले सप्ताह से बकरी पालन योजना के तहत पशुपालक सब्सिडी पर बकरी खरीद सकेंगे। योजना का लाभ जिले के दो लाख 43 हजार 223 पशुपालकों (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र) को मिलने की संभावना है। बकरी पालन योजना के माध्यम से पशुपालकों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया। अधिकारियों के अनुसार सामान्य वर्ग के लाभुकों को 40 प्रतिशत और एसटी-एससी वर्ग के पशुपालकों को 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर पशुपालकों को विशेष लाभ मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगी। इच्छुक पशुपालक अपने नजदीकी पशुपालन विभाग कार्यालय या पशु अस्पताल में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके बाद पात्रता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.