नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा। भंगेल सामुदायिक केंद्र परिसर में स्थित जच्चा बच्चा अस्पताल मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। शासन ने इसके लिए पदों की स्वीकृति दो महीने पहले ही दे दी थी। अब मानव संसाधन से संबंधित पद स्वीकृत किए जाने हैं। इनकी नियुक्ति के बाद अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा। जच्चा-बच्चा अस्पताल 2020 में ही बनकर तैयार हो गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे शुरू नहीं किया गया। इसमें कोविड अस्पताल और क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। इसकी शुरुआत से प्रसव, टीकाकरण, नवजात में होने वाली बीमारियों का इलाज सहित कई सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल के शुरू होने से जिला अस्पताल पर स्त्री रोग और बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है। वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन जच्चा बच्चा अस्पताल के भवन में ही हो रहा है। अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.