रांची, मार्च 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा ने राज्य सरकार पर मार्च लूट का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार चुपचाप मार्च लूट की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 2024-25 के बजट में जनवरी तक बजट की राशि का सिर्फ 60 प्रतिशत हिस्सा खर्च हुआ था। यानी 2 महीने में 40 फीसदी राशि खर्च होने की तैयारी है, जबकि नियमों और परंपराओं के अनुसार मार्च में अधिकतम सिर्फ 15 फीसदी राशि की निकासी हो सकती है। प्रतुल ने आरोप लगाया कि सबसे अफसोसजनक स्थिति विकास से जुड़े विभागों की है, जहां बड़ी संख्या में राशि अभी तक खर्च नहीं हुई। फरवरी तक पेयजल विभाग ने योजना और विकास की सिर्फ 10 प्रतिशत राशि ही खर्च की है। 4500 करोड़ रुपयों के विभाग के बजट के तुलना में फरवरी तक सिर्फ 438 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। ऐसी स्थिति में कई पेयजल य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.