धनबाद, मार्च 16 -- धनबाद / प्रमुख संवाददाता । होली के साथ ही गर्मी का भी अहसास होने लगा है। मार्च के महीने में ही धनबाद का तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को इतनी गर्मी थी कि कई घरों में एसी चलाने की शुरुआत भी कर दी गई। पिछले 48 घंटे में गर्मी की रफ्तार बढ़ गई है। मार्च के महीने में तापमान 40 डिग्री पहुंचने पर लोग चिंतित हैं कि आगे क्या होगा। गर्मी का हाल ऐसा है कि दिन में 12 बजे के बाद से लू चलने लग रही है। होली की खुमारी दूसरे दिन भी लोगों पर छाई रही। रविवार की छु़ट्टी रहने की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ था। लोग इस गर्मी में अपने घरों में ही रहना सही समझा। घरों में अब रजाई-कंबल की विदाई हो गई और उनकी जगह एसी, कूलर और पंखे ने ले लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार मौसम में अभी बदलाव होगा। 19 मार्च से राज्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.