नई दिल्ली, फरवरी 16 -- मार्च में 29 तारीख को शनि मीन राशि में जा रहे हैं। ऐसे में शनि का राशि परिवर्तन होने से पहले शनि की एक और हलचल फरवरी में होने जा रही है। शनि 28 फरवरी को कुंभ राशि में रहकर अस्त हो रहे हैं। इसके बाद शनि अप्रैल में उदय होंगे। आपको बता दें कि शनि 40 दिन के लिए अस्त हो रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार शनि का तारा फरवरी 28, 2025 शुक्रवार को शाम 07:05 बजे अस्त होगा। इसके बाद यह 9 अप्रैल 9, 2025, बुधवार को 05:02 ए एम बजे उदय होगा। शनि जब उदय होगें, तो वे मीन राशि में आ चुके होंगे। शनि के अस्त होने से किन राशियों पर क्या प्रभाव होगा, यहां जानेंमिथुन राशि शनि के अस्त होने से मिथुन और सिंह राशियों को भी दिक्कत हो सकती है। ऑफिस में भी आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय कोई नया काम शुरू ना करें, तो अच्छा है। क्य...