मथुरा, जनवरी 28 -- जिला क्रिकेट संघ की विशेष सभा बुधवार को संघ के कार्यालय जुबली पार्क स्थित जुबली खेल परिसर में हुई, जिसमें मार्च माह में आयोजित होने वाली मथुरा टी-20 क्रिकेट लीग के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जनवरी रहेगी । प्रतियोगिता में केवल उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम बाकी समस्त टीमों के विरुद्ध अपना मैच खेलेंगी। जिला क्रिकेट संघ खिलाड़ियों के चयन के लिए फरवरी माह में होने वाले ट्रायल की तारीख शीघ्र ही घोषित करेगा। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला, सह सचिव उमेश चौरसिया एवं रितेश शर्मा, कोषाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, अशोक कैथवास, र...