औरंगाबाद, फरवरी 7 -- उत्तर कोयल जलाशय परियोजना से संबंधित नवीनगर प्रमंडल अंतर्गत पैकेज-3 एवं पैकेज-4 के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने शनिवार को किया। डीएम ने परियोजना के अंतर्गत दाएं मुख्य कैनाल के निर्माण कार्यों, कैनाल की लाइनिंग, विभिन्न संरचनाओं के निर्माण सहित लंबित कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि 31 मार्च तक यह कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। लाइनिंग सहित अन्य कार्यों के लिए यह समय सीमा तय की गई है। मानसून शुरू होने से पूर्व पानी छोड़ने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यह समय सीमा तय की गई है। डीएम ने संबंधित कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस क्रम में पाया गया कि मिट्टी कार्य, सबग्रेड, कंक्रीट लाइनिंग तथा विभिन्न संरचनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प...