जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर, संवाददाता। इस साल मार्च माह में अब तक का सबसे गर्म दिन बुधवार रहा। सुबह 10 बजे से ही लू की तरह चल रही गर्म हवा का लोगों को सामना करना पड़ा। 26 मार्च से गर्मी तेजी से बढ़ी और 27 को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सूखी पछुआ हवा 20 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। सड़क पर चलने वाले बाइक और साइकिल सवार गर्म हवा से बचने के लिए तौलिया गमछा से सिर व मुंह बांधे चल रहे थे। पैदल राहगीर भी सिर पर गमछा, टोपी या तौलिया रख कर आते जाते दिखाई दिए। अप्रत्याशित रूप से गर्म हो रहे मौसम को देखते मौसम विज्ञानी कह रहे हैं कि स्थिति खतरनाक बन रही है। हिंदी महीने के अनुसार अभी चैत्र माह का पूर्वार्ध चल रहा है। चैत्र और वैशाख बसंत के महीने कहे जाते हैं। जिसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.