बांका, मार्च 20 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। मार्च महीना अभी आधा ही गुजरा है,लेकिन मार्च महीने में ही गर्मी केेे तेवर सख्त हो गए है।गर्मी के चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त होता दिख रहा है।दोपहर में तो बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है,और दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आते है।लोग बिना जरूरी काम के दोपहर के समय में घरों से निकलने से परहेज करने लगें है।तापमान 37 से 38 डिग्री तक जा पहुंचा है।साथ ही तन झुलसाने वाली पछुवा हवा चलने से लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और ऊपर चढ़ेगा।ऐसे में हालात और भी बदतर होंगें।लोग भरी दुपहरी में छाया वाली जगह तलाशते नजर आते है।वहीं ठंडे कोल्ड ड्रिंक,लस्सी,गन्ने का जूस एवं पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.