बिहारशरीफ, नवम्बर 30 -- मार्च पास्ट कर छात्रों ने किसान कॉलेज में मनाया एनसीसी दिवस फोटो : किसान कॉलेज : किसान कॉलेज में मार्च पास्ट कार्यक्रम में शामिल लोग। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय किसान कॉलेज में एनसीसी के छात्रों ने मार्च पास्ट कर एनसीसी दिवस मनाया। इसकी शुरुआत कैडेट्स ने एनसीसी गीत से की। छात्रों के मार्च पास्ट, परेड निरीक्षण तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें अपनी अनुशासन, एकता और समर्पण का संदेश दिया। छात्रों ने कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय परिसर को दीपों से सजाया। प्राचार्य प्रो. डॉ. दिवांशु कुमार ने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यभाव जागृत करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें देश सेवा ...