नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में अगले चार माह के भीतर दो नए बस डिपो तैयार होंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की तरफ से इस बाबत निर्देश जारी किए गए हैं। यह बस डिपो किराड़ी एवं पूर्वी विनोद नगर में बनाए जा रहे हैं। इनका 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मंत्री ने अगले चार माह के भीतर बचा हुआ काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए जहां बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उनके लिए डिपो भी तैयार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में किराड़ी एवं पूर्वी विनोद नगर में यह डिपो तैयार किए जा रहे हैं। बीते सप्ताह इन दोनों परियोजनाओं को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ...