एटा, फरवरी 5 -- गुरुवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम स्पेशल निरीक्षण से एटा-बरहन रेल खंड का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि एटा स्टेशन पर चल रहे सभी निर्माण कार्य मार्च तक पूरे कर लिए जाएं। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने मुख्य रूप से एटा रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच पड़ताल की। इससे पूर्व उन्होंने कुसवा और वसुंधरा स्टेशनों का भी दौरा किया। जहां नए निर्माण कार्य शुरू होने वाले हैं। एटा स्टेशन पर बन रहे गुड्स शेड, मर्चेंट केबिन और पानी की टंकी के निर्माण कार्यों को लेकर डीआरएम काफी गंभीर नजर आए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कड़ी हिदायत दी कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो और मार्च की समय सीमा के भीतर काम पूरा हो। डीआरएम ने एटा स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय का नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.