लखीसराय, मार्च 28 -- कजरा, ए.सं.। कजरा एवं पीरी बाजार थाना क्षेत्र में मार्च के अंतिम सप्ताह में ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। डॉक्टर युगल किशोर मेहता में बताया कि लोगों को सफेद या हलके रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने चाहिए। लोग भोजन और पानी पीने के बाद ही बाहर निकलें। गर्दन, कान और सिर को गमछे से ढंककर रखें। रंगीन चश्मे और छतरी का उपयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। वहीं बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल की जरूरत है। लू से प्रभावित व्यक्तियों को ओआरएस का घोल पिलाएं और ठंडे पानी की पट्टी रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.