लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व के गैंडा पुनर्वास केंद्र से छह और गैंडे खुले जंगल में आजाद किए जाने की तैयारी है। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दुधवा प्रशासन अब इसकी तैयारी में जुट गई है। दुधवा टाइगर रिजर्व में ऊर्जा बाड़े के अंदर 40 के करीब गैंडे रह रहे हैं। दुधवा के अंदर पहले भी यह प्रयोग हुआ कि ऊर्जा बाड़े से रह रहे गैंडों को जंगल में आजाद छोड़ा गया था। चार गैंडों को पहले ही जंगल में आजाद छोड़े गए थे। अब इसका तीसरा चरण चलने जा रहा है। इस बार छह गैंडों को जंगल में आजाद छोड़े जाने की तैयारी की जा रही है। दुधवा टाइगर रिजर्व के ऊर्जा बाड़े में रह रहे गैंडों में से चिह्नित कर मार्च के अंत तक खुले जंगल में छोड़े जाएंगे। यह कवायद गैंडों के सहजीवन के प्रयोग के लिए की जा रही है। दुधवा में इससे पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.