मेरठ, जनवरी 31 -- मवाना। किला रोड स्थित ढिकौली-मवाना मार्ग पर एक नीलगाय का शरीर मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। प्रथम दृष्टया नीलगाय की मौत तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुए सड़क हादसे में होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए नीलगाय के मृत शरीर को अपने सुपुर्द ले लिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर पंकज चौहान, ठाकुर शनि प्रताप, दक्ष चौहान, अक्षत शर्मा, अर्पित पांडे एवं ऋषभ चौहान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.