चंदौली, फरवरी 14 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विकास क्षेत्र की महादेवपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव प्रेमापुर में नाली के अभाव के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की गलियों में नाबदान का गंदा पानी बह रहा है। जिससे जहां एक ओर आवागमन प्रभावित हो रहा है वहीं दूसरी ओर संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब चार सौ मीटर नाली का निर्माण न होने से यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार घरों से निकलने वाला गंदा पानी निकासी के अभाव में गलियों में जमा हो जाता है। इससे कीचड़ और दुर्गंध फैल रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। जब पानी भराव के कारण गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.