भदोही, जनवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी-उमरी मार्ग का निर्माण इन दिनों प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा पिपरी बाजार में मार्ग को रोक कर निर्माण करवाया जा रहा है। इसके कारण लोगों को आवागमन में दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों का कहना है कि रात अथवा एक साइड का ही मार्ग निर्माण करवाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को ग्रामीण अंचलों की पगडंडियों से आवागमन करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग से शहर के आसपास के गांवों के साथ ही पड़ोसी जिले जौनपुर से भी कालीन कंपनियों में काम करने के लिए कालीन बुनकर, मजदूर आवागमन करते हैं। जिला प्रशासन से मार्ग निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग किया गया। ताकि लोगों को आवागमन में दुश्वारियां का सामना ना करना पड़े। बता दें कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.