उन्नाव, दिसम्बर 29 -- पुरवा। हिलौली ब्लॉक के गांव गुलरिहा निवासी अधिवक्ता राम तीर्थ के मुताबिक बीते अगस्त, सितम्बर व अक्टूबर माह में आयोजित न्याय दिवसों में उसने ग्रामीणों संग मुड़उहा पुल से बनकट माईनर पुलिया तक आरसीसी रोड व आरसीसी खड़ंजा मार्ग निर्माण की मांग की थी। जिस पर कार्य योजना में शामिल कर एक हफ्ते में कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था। वहीं दो माह गुजरने के बावजूद भी अभी तक कार्य की शुरुआत नहीं हो सका है। जबकि उक्त मार्ग पर भारी वाहनों के चलने पर धूल उड़ने व बारिश में क्षेत्रीय दो दर्जन गांवों के आमजनों का पैदल चलना तक दुश्वार हो चला है। शिवराम, देशराज, लवकुश गुप्ता व बिंदु आदि ग्रामीणों ने एसडीएम से मार्ग निर्माण की मांग रखी। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने जांच बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...