हमीरपुर, फरवरी 22 -- मौदहा। क्षेत्र में हुई बाइक दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हेंं सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। ग्राम पिपरौंदा निवासी 40 वर्षीय तेज सिंह पुत्र राम सजीवन व पाटनपुर निवासी 65 वर्षीय चुन्नी रविवार की दोपहर बाइक से मौदहा आ रहे थे। तभी मौदहा-पाटनपुर मार्ग पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गहरौली निवासी 25 वर्षीय मोहन पुत्र जगदीश कुशवाहा एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.