औरैया, नवम्बर 16 -- शहर की कांशीराम कालोनी कखावतू निवासी दो रिश्तेदार युवक शनिवार देर शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। कुठौद से मोपेड द्वारा औरैया लौटते समय शंकरपुर और नैनापुर के बीच ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाज़ुक होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय कल्लू पुत्र अवधेश और उसका रिश्ते का भाई 18 वर्षीय कोमल पुत्र सर्वेश मांगने-खाने का कार्य करते हैं। शनिवार को दोनों कुठौद गए हुए थे। देर शाम मोपेड से घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कल्लू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कोमल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर शौ शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.