कानपुर, दिसम्बर 20 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां कस्बे में विसायकपुर के सामने हाई-वे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शनिवार सुबह बाइक सवार कदवई नगर कानपुर का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले बाइक के अभिलेखों के आधार पर छानबीन करने के साथ पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू की है। साइड नंबर-1 किदवई नगर कानुपर का रहने वाला छब्बीस वर्षीय आदित्य गुप्ता पुत्र किशन गुप्ता शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। कानपुर- इटावा हाई-वे पर विसायकपुर रनियां के पास कोहरे में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दुर्घटना करने वाला चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। लोगों से जानकारी मिलने पर रनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.