कानपुर, दिसम्बर 10 -- पुखरायां/मूसानगर। जुनेदापुर के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्राम मिलकिनपुरवा थाना रेउना कानपुर नगर के अजीत कुमार व उसका चचेरा भाई मिथुन घायल हो गए। उनको सीएचसी पुखरायां भेजा गया। वहां मौजूद डॉ. राजवीर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद मिथुन को मडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...