गौरीगंज, अगस्त 28 -- अमेठी। गुरुवार को संग्रामपुर ब्लॉक के वनदरोगा रणविजय सिंह वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय अमेठी जा रहे थे। विशेषरगंज-कोरारी के बीच उनके सामने एक बाइक आ गई। उसे बचाने के चक्कर में सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर वह घायल हो गए। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद अकबर, वन दरोगा वृषकेतु श्रीवास्तव व सुरेंद्र प्रताप सिंह उनको निजी वाहन से लेकर सीएचसी अमेठी गए। जहां उनका इलाज हुआ। वहीं रायबरेली जिले से स्थानांतरित होकर आए हुए वन दरोगा शुभम पटेल गुरुवार को कार्यालय आ रहे थे। रास्ते में गिरकर वह घायल हो गए। उनका इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...