फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाता मिंडू खां निवासी राहुल कुमार बाइक से फतेहगढ़ गए थे। वापस लौटते समय नेकपुर पुल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें राहुल व दूसरा बाइक चालक मुकेश कुमार निवासी मूसाखिरिया घायल हो गए। घायलों का पास के ही नर्सिंग होम में इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...