श्रावस्ती, फरवरी 11 -- श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर सेमगढ़ा मार्ग पर मंगलवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। इकौना क्षेत्र के सौरुपुर दीनापुवरवा निवासी राजकुमार (48) पुत्र कृपाराम यादव अपनी पत्नी राजकुमारी (45) के साथ मंगलवार बाइक से भिनगा पेशी पर गए थे। वहां से देर शाम को वापस लौटते समय गोविन्दपुर सेमगढ़ा मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपति को गंभीर चोट आईं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.