उन्नाव, जनवरी 30 -- बांगरमऊ। सड़क हादसे में गुरुवार को जख्मी वृद्धा की इलाज दौरान मौत हो गई। लखनऊ से शव घर लाए जाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय मीरा पाल पत्नी बृज किशोर गुरुवार को कस्बा बांगरमऊ जा रही थीं। दोपहर बाद हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। डॉक्टर ने उन्हें रेफर किया। उसके बाद परिजन लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां शुक्रवार अलसुबह इलाज दौरान वृद्धा की मौत हो गई। उसके बाद परिजन शव घर लाए और दोपहर नानामऊ गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.