गोरखपुर, मार्च 17 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के सहबाजगंज के पास 13 मार्च को हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की मौत हो गई। पत्नी ने केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, जिगिना निवासी ज्ञानमती ने तहरीर में लिखा है कि 13 मार्च को पति अजय (41) बाइक से ससुराल मगहर गए थे। वापस आते समय हाईवे पर सहबाजगंज मोड़ पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सहजनवा सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। अगले दिन पति की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.