कुशीनगर, जनवरी 26 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद तीन दिन पूर्व मार्ग दुघर्टना में घायल खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर पड़रहवा निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान रविवार की भोर में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर पड़रहवा निवासी इंद्रासन गुप्ता 50 वर्ष पिछले 23 जनवरी को बाइक से महराजगंज जिले के बहुआर रिश्तेदारी में गए थे। शाम को वापस घर लौट रहे थे कि डोमा पुल पर किसी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। इसमें इंद्रासन गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान रविवार की भोर में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.