आजमगढ़, दिसम्बर 10 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार की दोपहर नरहन खास गांव के पास स्कार्पियो की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। मंगलवार की रात चौको खुर्द गांव के पास बाइक की टक्कर से अधेड़ की जान चली गई। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पारनकुंडा गांव निवासी 65 वर्षीय इस्लाम अजमतमगढ़ बाजार गए थे। दोपहर में पैदल घर लौट रहे थे। नहरन खास गांव के पास तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस्लाम के भतीजे इश्तियाक अहमद की तहरीर पर पुलिस स्कार्पियो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उधर, कोडरा गांव निवासी 58 वर्षीय रा...