आजमगढ़, अगस्त 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में घायल रिटायर दरोगा के बेटे सहित दो लोगों की मौत हो गई। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार यादव के पिता त्रिभुवननाथ यादव दरोगा के पद से रिटायर हुए थे। अशोक कुमार यादव लालगंज क्षेत्र में जलनिगम की एक पानी की टंकी पर रहते थे। सोमवार की दोपहर में वे बाइक से लालगंज जा रहे थे। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ननदी-भौजी स्थान के पास दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उधर, महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजीअमानी गांव निवासी 60 वर्षीय धूपई रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.