आजमगढ़, जनवरी 5 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सोमवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मनियारपुर गांव के पास गोरखुपर लिंक एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर कार ने युवक को टक्कर मार दी। वहीं, नंदना बाजार में साइकिल और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव निवासी 18 वर्षीय दुर्गा प्रसाद उर्फ गोविंद गांव के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर बकरी चरा रहा था। इस दौरान कार उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गई। परिजन उसे लेकर अतरौलिया अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी एक बहन है। घटना के बाद से मां सावित्री के साथ परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। इसके साथ ही पकरडीहा गांव निवासी 17 वर्षीय मुस्कान पुत्...