आजमगढ़, फरवरी 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को कार की टक्कर से बालिक की मौत हो गई। इसके साथ ही देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम बोलेरेा की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मेहनाजपुर संवाददाता के अनुसार चकेरा परिसिनिया गांव निवासी 11 वर्षीया रिया कन्नौजिया पुत्री रामनयन कन्नौजिया रविवार की दोपहर में साइकिल से मेहनाजपुर बाजार जा रही थी। घर से 30 मीटर की दूरी पर पहुंची थी। इस दौरान अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद पहुंचे परिजन बालिका को लेकर मेहनाजपुर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद गांव के दर्जनों लोग थाना पर पहुंच गए। कार चालक को गिरफ्तार करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.