आजमगढ़, जुलाई 8 -- बिलरियागंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की जान चली गई। इसके साथ ही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के ममरखापुर गांव निवासी 40 वर्षीय सुखराम अपने भतीजे 35 वर्षीय विजय के साथ रविवार को अपनी छोटी बहन के घर महराजगंज थाना क्षेत्र के औघड़गंज गए थे। शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सियरहां के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने सुखराम को मृत घोषित कर दिया। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद से पत्नी सुमन देवी सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। ...