आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओ में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नेवादा के पास बाइक सवार युवक को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दिया। इसके साथ ही दशवंतपुर गांव के पास सड़क पार करते समय ट्रक के चपेट में युवक आ गया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय विशाल यादव पूना में बेल्डिंग का काम करते थे। भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए वे एक माह पूर्व घर आए थे। मंगलवार की रात को रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी मित्र चंद्रप्रकाश मौर्य की शादी में शामिल होने के लिए कंधरापुर थाना क्षेत्र के लेडूपार गांव बाइक से जा रहे थे। उनके साथ गांव के मित्र 25 वर्षीय पवन यादव भी बाइक पर बैठे थे। कप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.