आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में छात्र सहित दो लोगों की मौत हो गई। लालगंज बाईपास मार्ग पर डीजे की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। उधर, दीदारदगंज थाना क्षेत्र के पाइंदापुर गांव के पास बुधवार की रात अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से युवक की मौत हो गई। लालगंज संवाददाता के अनुसार, देवगांव कोतवाली के नरायनपुर नेवादा गांव निवासी 18 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र पप्पू 12वीं का छात्र था। वह क्षेत्र के चंद्रभानपुर छावनी निवासी अपने मित्र 19 वर्षीय रोहित कुमार के साथ गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक से देवगांव जा रहा था। लालगंज बाईपास मार्ग पर पहुंचने पर सामने से आ रहे डीजे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को ल...