आजमगढ़, फरवरी 2 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गयी। डॉक्टर तीन घायलों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के सेवई गांव निवासी 60 वर्षीय संतोष कुमार सिंह बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। रविवार की दोपहर में अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज के पास कार की टक्कर से घायल हो गए। एबुलेंस से घायल को अतरौलिया अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। इसी क्रम में अतरौलिया थाना क्षेत्र के भरसानी गांव निवासी 65 वर्षीय रमई राजभर दोपहर में पैदल अपने घर लौट रहे थे। सिकंदरपुर के समीप पहुंचने पर बाइक से धक्का लग गया। इस दुर्घटना में रमई राजभर के अलावा 27...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.