सीतापुर, फरवरी 24 -- सीतापुर। घंटाघर से रम्पा रोड होते हुए जिला अस्पताल जाने वाला मार्ग बड़े गडढों में तब्दील हो गया। मार्ग इतना जर्जर है कि वाहन, पैदल सभी तरह से निकलना मुश्किल है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग बाजार जाते हैं। व्यापारी, कारोबारी सहित सैकड़ों लोग गुजरते हैं। मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी मनोज, परवेज, कैलाश आदि का कहना है कि कई बार मार्ग दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...