रुद्रपुर, नवम्बर 22 -- रुद्रपुर। एनएच 74 से किरतपुर ग्रामसभा होते हुए यूपी की सीमा मनिहारखेड़ा को जाने वाले मुख्य मार्ग के सतह सुधार के कार्य का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने शनिवार को फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि किरतपुर क्षेत्र का मुख्य मार्ग जो काफी खस्ता हाल था। बरसात के कारण रोड में गड्ढे हो गए थे। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सतह सुधार कार्य होने से लोगों का आवागमन पहले से बेहतर होगा। यहां प्रधान आशीष यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण पासवान, राजेश पासवान, विनोद धामा, गुरमीत सिंह, आशीष कुमार, चंदन नेगी, राजेश तिवारी, सहायक अभियंता पीडब्लूडी केशव लाल, मनोज मदान, मोनू कबीरा, संजीव गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, रामकुमार शर्मा राज दुबे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.