बलरामपुर, फरवरी 22 -- तुलसीपुर, संवाददाता। हरैय्या रोड स्थित सिरिया नाला और ओड़ाझार कलां के बीच पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे बरसात के दौरान बना बड़ा गड्ढा पांच माह बीतने के बाद भी जस का तस पड़ा है। सड़क किनारे बने इस गहरे गड्ढे के कारण रात के समय आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक कई ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर पलट चुके हैं, जिससे कई लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया। इससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत के प्रदेश सलाहकार स्वामी नाथ मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर तत्काल गड्ढा भरवाने की मांग की है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.