आगरा, दिसम्बर 6 -- तीर्थ नगरी सोरों में चल रहे मार्गशीर्ष मेला में लगे झूला पर ग्राहकों का रुपयों को लेन-देन लेकर विवाद हो गया। ग्राहकों का आरोप था कि झूला संचालक ने टिकिट लेने के बाद कम रुपए दिए। स्थानीय युवक ने बताया कि उसने पांच सौ रुपए दिए थे। झूला पर जब उसे टिकिट व रुपए वापस कर दिए। ग्राहक ने जब रुपए गिने तो वह कम निकले। पुलिस भी मौके पर आ गई। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि झूला पर टिकिट बेच रहा युवक एक ग्राहक से विवाद कर रहा था। पुलिस ने विवाद कर रहे आरोपी को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया है। खेल तमाशे वालों की इस हरकत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...