आगरा, नवम्बर 30 -- तीर्थ नगरी सोरों में चल रहे मार्गशीर्ष मेला में कवि सम्मेलन का आयोजन छह दिसंबर को होगा। मेला मैदान में बने पंडाल में 10 दिसंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही स्नान पर्वों पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि एक दिसंबर को मेला मैदान के पंडाल में गीता जयंती उत्सव, छह दिसंबर की शाम को कवि सम्मेलन, आठ को रामलीला और नौ व 10 दिसंबर की शाम रासलीला का आयोजन होगा। भजन संध्या का आयोजन 11 दिसंबर की शाम को होगा। म्यूजिकल नाइटका आयोजन 12 दिसंबर को और शिव विवाह का आयोजन 13 दिंसबर की सुबह होगा। 16 दिसंबर को दिव्यांग सामूहिक सम्मेल आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...