आगरा, दिसम्बर 8 -- तीर्थ नगरी सोरों में रविवार की दोपहर मार्गशीर्ष मेला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। मेला मैदान में लगे झूले, खेल तमाशे देखने के बाद लोगों ने दुकानों से जमकर घरेलू उपयोग की बस्तुएं भी खरीदीं। देरशाम तक मेला में लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। रविवार को अवकाश होने के कारण लोग अपने परिवार के साथ मेला देखने के लिए पहुंचे। महिलाओं व बच्चों में झूला झूलने को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। मेला मैदान में लगे चाट व पकोड़ी स्टॉल पर लोगों ने परिवार के साथ नाश्ता किया। मेला में लगी ढोलक, कंबल, मीना बाजार, खजला व नारंगी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। मेला में आए वक्सा की दुकानों पर भी लोगों ने घरेलू उपयोग के लिए बक्शा भी खरीदे। मार्गशीर्ष मेला में एटा, कासगंज के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की संख्या काफी अधिक थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.